Saturday, June 20, 2020
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या
आज फिर एक बार सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्म "छिछोरे" देखी। इस फ़िल्म की रिलीज़ डेट 6 सितंबर 2019 थी। 24 मार्च 2020 को भारत में लोक डाउन हुआ। करीब करीब 190 दिन हुये। अब ये सवाल उठता है कि इन छह महीनों में क्या हुआ जो सुशांत सिंह राजपूत नेे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। ओर अगले तीन महीने तो सब बंद था। ना कोई काम/शूटिंग या कोई काम/फ़िल्म मिलने की किसी तरह की कोई आशा थी। इन तीन महीनों में शायद ही कोई शूटिंग हुई हो या किसी एक्टर ने कोई नई फ़िल्म साइन की हो। जँहा तक फ़िल्म बनने रिलीज होने तक या उसके परिणाम आने तक सुशांत सिंह राजपूत इस फ़िल्म में ही व्यस्त होंगे। फ़िल्म सफल होने पर खुश भी हुये होंगे। इस तरह देखा जाये तो ये नहीं लगता कि सुशांत सिंह राजपूत किसी दिमागी परेशानी में थे। मीडिया मैं भी कोई इस तरह की बात/ख़बर नहीं आयी। ना उनके परिवार वालों को ख़बर हुई ना उनके किसी मित्र को ख़बर हुई कि सुशांत सिंह राजपूत किसी दिमागी परेशानी से गुज़र रहे हैं। आश्चर्य है जहाँ बॉलीवुड में कोई छींक भी दे तो ख़बर बन जाती है। जो मीडिया बॉलीवुड के बेडरूमो तक की ख़बर भी पता कर लेती है। उस मीडिया को सुशांत सिंह राजपूत केे विषय मैं पता नहीं चला। किसी को भी कुुुछ पता नहीं ओर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या कर लेेेते है। बहुत आश्चर्य होता है, जब इस विषय पर सोचता हूँ। आखिर क्या बात हुई जो 34 साल के नोजवान ने आत्महत्या कर ली। किसी भी हत्या आत्महत्या के पीछे जर जोरू ओर जमीन ही होती है। जमीन हो नहीं सकती क्योंकि उन्होंने तो चाँद मैं भी ज़मीन खरीदी थी। घर से भी ठीक ठाक थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment